फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार: फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, अब तक 68 की हो चुकी है गिरफ्तारी

Sat, 19 Oct 2019 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र नरसंहार के दौरान के फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा कांड में फरार चल रहे आरोपियों में से तीन अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को सुबह में बरदिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, वहीं उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस-दस हजार का पुरस्कार घोषित किया था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे ने बताया कि शनिवार सुबह में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उभ्भा कांड के तीन आरोपी बरदिया बस स्टैंड के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे, रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और इंस्पेक्टर (क्राइम) रमाकांत यादव पुलिस फोर्स के साथ बस स्टैंड पर पहुंचे।

वहां उभ्भा कांड के तीनों अभियुक्तों में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा गांव निवासी राजबिहारी पुत्र मोतीलाल, बब्बू कोटेदार पुत्र कैलाश और बबुंदर पुत्र दयाशंकर को शनिवार सुबह में करीब साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 68 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अभी 10-10 हजार के चार इनामी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनमें कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया निवासी मुलायम पुत्र दीनानाथ, मूर्तिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ रूस पुत्र लक्ष्मण, मरनी मूर्तिया निवासी राजबली पुत्र बुटुन्नी, मूर्तिया निवासी उत्तम पुत्र राम शामिल हैं। इनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें