फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइंस कंपनियों ने लिया फैसला, इंडिगो के तीन विमान 27 तक और गो एयर का एक विमान 5 जनवरी तक रद्द

Thu, 26 Dec 2019 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इंडिगो-गो एयर फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोहरे के चलते हवाई यात्रियों की राह मुश्किल हो गई है। बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इंडिगो की तीन और गो एयरवेज की एक उड़ान रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन


एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो के तीन विमानों की उड़ानें 27 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, गो एयरवेज के एक विमान की उड़ानें 5 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

उधर, शारजाह से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 184 तीन घंटे, जी8404 दो घंटे और बैंकॉक से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई-98 दो घंटे देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इंडिगो के स्थानीय मैनेजर अभिजीत व गो एयरवेज के स्थानीय मैनेजर ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते उड़ानों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की निरस्त उड़ानें
1- 6ई906/629-दिल्ली-वाराणसी
2- 6ई713/711- कोलकाता-वाराणसी-मुंबई
3. 6ई712 / 6ई 716- मुंबई-वाराणसी-कोलकाता

गो एयरवेज की निरस्त उड़ानें
 जी8-182/जी8-183 -दिल्ली -वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें