फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: लक्ष्मीकुंड में 200 किलो का वर्षों पुराना कछुआ मृत मिला, कभी-कभी सीढ़ियों पर आता था

Sun, 20 Aug 2023 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लक्ष्मीकुंड में लगभग 200 किलो का कछुआ रविवार को मृत पाया गया। रामापुरा वार्ड के पार्षद रामगोपाल वर्मा ने बताया कि यह कछुआ वर्षों पुराना था। 
विज्ञापन
लक्ष्मीकुंड में कछुआ मृत मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लक्ष्मीकुंड में लगभग 200 किलो का कछुआ रविवार को मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। नगर निगम की टीम ने इसे लेकर जाकर दफना दिया। रामापुरा वार्ड के पार्षद रामगोपाल वर्मा ने बताया कि यह कछुआ 70 से 80 साल पुराना था।  स्थानीय लोगों ने बताया कि कछुआ पानी पर उतराया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तकरीबन 12 साल पहले एक बार कुंड की सफाई कराई गई थी तो उस दौरान भी एक बड़ा कछुआ निकला था। उसे लेकर जाकर गंगा में छोड़ दिया गया। यह कछुआ यहीं पर रहा। काफी वृद्ध होने के कारण इसकी मौत हो गई। ज्यादातर वह पानी में रहता था। कभी-कभी कुंड की सीढ़ियों पर आ जाता था। उस दौरान इसको देखने वालों की भीड़ लग जाती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें