फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ से अलग हुए तीन जिले, अब दो जिलों के 222 कॉलेज ही संबद्ध; पहले 375 थे

Mon, 20 Oct 2025 09:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूजी-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया खत्म होने के बाद सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी चल रही है। ऐसा पहली बार होगा जब केवल दो जिलों के ही प्रथम सेमेस्टर वाले विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अब केवल दो जिलों के 222 कॉलेज ही संबद्ध रहेंगे। अब तक वाराणसी के साथ-साथ सोनभद्र, भदोही, चंदौली और मिर्जापुर को मिलाकर 375 कॉलेज थे लेकिन अब सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर जिले के महाविद्यालयों की संबद्धता खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


अब वाराणसी और चंदौली के ही कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध रहेंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से इस साल इन्हीं दोनों जिलों के कॉलेजों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई जाएगी। 

विश्वविद्यालय की ओर से पांच जिलों में यूजी-पीजी सहित अन्य कोर्स को मिलाकर अब तक 375 कॉलेजों में करीब दो लाख विद्यार्थी अध्ययन कर रहे थे। मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया में विश्वविद्यालय खुलने से काशी विद्यापीठ से जुड़े कॉलेजों को दूरी के हिसाब से तीनों विश्वविद्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब काशी विद्यापीठ से केवल दो जिले वाराणसी और  चंदौली के ही कॉलेज संबद्ध रह गए हैं। सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर के जो कॉलेज अलग हो गए हैं, उसमें प्रथम सेमेस्टर वाले छात्रों को छोड़कर बाकी की परीक्षा भी काशी विद्यापीठ के परीक्षा विभाग की ओर से कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

एक नवंबर से ऑनलाइन आवेदन पांच दिसंबर से परीक्षाएं
काशी विद्यापीठ परीक्षा विभाग की ओर से वाराणसी और चंदौली के संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी चल रही है। एक नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने वाराणसी और चंदौली जिले के कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेज कर समय से पाठ्यक्रम पूरा कमाने को कहा है। इसमें पांच दिसंबर से परीक्षा करवाने का जिक्र है। फाॅर्म भरवाए जाने की सूचना वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। 
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जल्द ही समय-सारिणी भी जारी कर दी जाएगी। - दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें