सोनी देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी 50 लाख रुपये मुआवजा देने, फरार चालक को गिरफ्तार करने और मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के कारण हाईवे की दोनों लेन पर यातायात प्रभावित हुआ और करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। स्थिति संभालने के लिए मिर्जामुराद, राजातालाब, जंसा और कपसेठी थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय ने जिला प्रशासन से बात की और कहा कि पीड़ित के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
चार माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया : सोनी देवी का चार माह का बेटा है। उनके पति सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर पति बिलख पड़े। हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मौके पर सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल की बेटी अदिति पटेल भी पहुंचीं।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
चौबेपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ढकवा निवासी उत्कर्ष सिंह (22) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोलनापुर निवासी विशाल यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है।
100 मीटर तक घिसटते गए बाइक सवार, एक की मौत
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर चंद्रावती पेट्रोल पंप के सामने शनिवार शाम चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में रमाशंकर राम (65) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी धन्नू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत गाजीपुर की ओर भाग निकला। रमाशंकर राम अपने साथी धन्नू राम के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। शनिवार शाम करीब 3:15 से चार बजे के बीच चंद्रावती पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।