आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में मंगलवार को कोरोना के 589 मरीज सामने आए। वहीं, वाराणसी में दो, आजमगढ़ में एक को मिलाकर तीन मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में 173, बलिया में 73, मऊ में 62, आजमगढ़ में 47, जौनपुर में 40, गाजीपुर में 39, भदोही में 33, मिर्जापुर में 26, सोनभद्र में 18 और चंदौली में 78 संक्रमित मिले।
वाराणसी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 173 मरीज मिले, तो बीमारी से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 47 नये संक्रमित मिले। बलिया में 73 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मऊ में एनएचआई के पांच कर्मचारियों, पीएनबी का एक कर्मचारी, दो बंदियों सहित 62 कोरोना मरीज मिले।
जौनपुर के बदलापुर पड़ाव निवासी पिता और दो पुत्रों सहित जिले में कोरोना के 40 नए पॉजिटिव केस सामने आए। मरीजों में मछलीशहर के आलापुर में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हैं। जिला जेल में दो बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
गाजीपुर में यूनियन बैंक कर्मचारी समेत 39 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। भदोही में पांच बैंककर्मियों समेत 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सुरियावां के पट्टी बेजांव गांव के 12 संक्रमित भी शामिल हैं। मिर्जापुर में छह महिलाओं समेत 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। सोनभद्र में 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।