आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 321 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में दो और सोनभद्र में एक को मिलाकर तीन मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में रविवार को 141 नये मरीज मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई।
सोनभद्र में 12 महिलाओं समेत 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक और मरीज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो र्गई। बलिया में 42 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। आजमगढ़ में 25 नये संक्रमित चिह्नित किए गए। मऊ में 21 संक्रमित मिले। इसमें चार बैजापुर गांव से मिले हैं।
जौनपुर में भी 21 लोग बीमारी की चपेट में आ गए। भदोही में स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 नए संक्रमित मिले। उधर, पीजीआई में भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सोमवार को उनकी तीसरी रिपोर्ट आएगी। मिर्जापुर में पीएसी जवान समेत 14 मरीज मिले।