एक्यूआई 71 अंक नीचे ग्रीन जोन में दो इलाके
दिवाली के तीसरे दिन बनारस की हवा का एक्यूआई 71 अंक तक नीचे आ गया। दो इलाके यलो जोन से ग्रीन जोन में आए। वहीं दिवाली पर सबसे प्रदूषित हवा वाला इलाका बीएचयू की हवा शहर में सबसे साफ है। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई 105 अंक रहा। एक्यूआई 124 के साथ सबसे प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार, दूसरे पर 110 एक्यूआई के साथ मलदहिया है।