फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि के कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन दिन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के पास केवल तीन दिन का मौका है। विवि की ओर से 27 सितंबर तक का समय अभ्यर्थियों को दिया गया है। इस तिथि तक सभी अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने प्रवेश को लेकर सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। विवि में शास्त्री, आचार्य प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में चल रही है। विवि प्रशासन के अनुसार कुछ विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण अपना ऑनलाइन करा लिया है लेकिन अभी तक उन्होंने आवेदन-पत्र नहीं भरा है। इसको लेकर विद्यार्थी कई दिनों से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विवि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों की मांगों को देखते हुए पंजीकरण एवं प्रवेश की प्रक्रिया के लिए उनको एक और मौका दिया गया है। प्रवेश पंजीकरण का शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। संकायाध्यक्ष ने बताया कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें