फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नृत्य प्रतियोगिता के एकल वर्ग में रिया गुप्ता ने प्रथम स्थान

विज्ञापन
मैदागिन के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में हुई सांसद नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य करतीं छात्राएं। अ
विज्ञापन
श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय योगासन और काशी सांसद नृत्य प्रतियोगिता-2026 का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। काशी सांसद नृत्य प्रतियोगिता के एकल वर्ग में रिया गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अल्पना चौधरी और वैष्णवी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आरुषि को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। योगासन प्रतियोगिता में तृप्ति प्रजापति, दुर्गेश पाठक, शिवानी साहनी और कविता साहनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन चारों छात्राओं का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जनपदीय स्तर के विजेता मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोतवाली जोन के विजेता अगले चरण में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष आरसी जैन, प्रबंधक गरिमा टकसाली और प्राचार्या संगीता बनर्जी ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया।

मैदागिन के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में हुई सांसद नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य करतीं छात्राएं। अ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें