फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन दिन का एयर शो: 20 अक्तूबर से होगा अभ्यास, अंतिम दिन आ सकते हैं पीएम मोदी; तैयारियां शुरू

Fri, 24 Jul 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस कार्यक्रम में 20 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
काशी में एयर शो की तैयारी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एयरफोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में तीसरी बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार एयर शो का आयोजन तीन दिन तक होगा। 

विज्ञापन


23 से 25 अक्तूबर तक होने वाले इस एयर शो के 20 लाख से अधिक लोगों के साक्षी बनने की संभावना है। अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। एयर शो का अभ्यास 20 से 22 अक्तूबर तक होगा। 

सर्किट हाउस सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर एयरफोर्स प्रयागराज, वाराणसी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में हुई चर्चा के अनुसार तीन दिवसीय शो का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक होगा। गंगा किनारे के घाटों की सीढ़ियों और उस पार रेती पर बैठकर लोग इसका आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन


शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, यातायात, आपातकालीन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में एयरफोर्स, पुलिस, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने नमो घाट का निरीक्षण कर आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें