वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण किया। लखनऊ के मूल निवासी अखिलेश 2009 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले वह बरेली में तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने को प्राथमिकता बताया। कहा कि इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी कि किसी को भी परेशान न होना पड़े।
सिंधोरा बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर नकली दवा की सूचना पर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा। सिंधोरा के एक थोक व फुटकर व्यापारी के यहां ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार बंसल ने टीम के साथ छापा मारा। कार्रवाई के पहले ही दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया। टीम ने किसी तरह दुकान का ताला खोलकर जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि 20 पेटी नकली दवा ट्रांसपोर्ट द्वारा सिंधोरा में आने की सूचना पर जांच की गई है। कार्रवाई के भय से गरथमा, मरुई, सिंधोरा समेत कई बाजारों में दवा की दुकानें बंद रहीं।