उसके बाद लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में गोताखोर की मदद से बच्चों की खोजबीन शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद लगभग साढ़े नौ बजे रात में तीनों बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने तीनों मासूमों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।