फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Yojana: काशी के इन मेधावियों का श्रेष्ठा योजना में चयन, नौ से 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Mon, 24 Jun 2024 04:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

श्रेष्ठा योजना के तहत वाराणसी के तीन मेधावियों का चयन हुआ है। अब इन तीनों को कक्षा नौ से 12 तक आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा मिलेगी। केंद्र सरकार इन्हें प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देगी।
विज्ञापन
इंद्रदीप, मनीषा, गरिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति के मेधावियों को श्रेष्ठा योजना के तहत सीबीएसई बोर्ड के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए तीन मेधावियों का चयन हुआ है। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी के छात्र इंद्रदीप और आराजी लाइन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पयागपुर की छात्रा मनीषा और कंपोजिट स्कूल देहली विनायक की छात्रा गरिमा त्यागी का चयन कक्षा नौ में प्रवेश के लिए हुआ है। इन मेधावियों को कक्षा नौ से 12 तक आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा मिलेगी। केंद्र सरकार इन्हें प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देगी।

विज्ञापन


मनीषा का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए भी हुआ था। स्कीम फॉर रेजिडेंशियल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाईस्कूल इन टारगेटेड एरिया (श्रेष्ठा) के तहत मेधावियों के चयन के लिए मार्च में एनटीए ने राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा कराई थी। ये परीक्षा डीपीएस वाराणसी में हुई थी। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इंद्रदीप की ऑल इंडिया रैंक 347 और मनीषा की 743 है। 

श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को कक्षा नौ में 1500 और कक्षा 11 में 1500 सीटें आवंटित की जाती हैं। ये देशभर के सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई माध्यम या राज्य बोर्ड के आवासीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा ग्रहण करते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2022 में श्रेष्ठा योजना की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

श्रेष्ठा के तहत प्रतिवर्ष कक्षावार मिलने वाली स्कॉलरशिप

कक्षा             स्कॉलरशिप
कक्षा 9          1 लाख
कक्षा 10        1.10 लाख
कक्षा 11        1.25 लाख
कक्षा 12        1.35 लाख

हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी देते हैं परीक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वाराणसी जिले के नोडल और प्राथमिक विद्यालय लहिया के शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि श्रेष्ठा के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस बार दो बच्चों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं अजय, ग्रुप से 500 बच्चों का चयन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिले के नोडल और आराजी लाइन ब्लॉक के लहिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार श्रेष्ठा, नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी भी कराते हैं। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिनसे देशभर के लगभग 3000 विद्यार्थी जुड़े हुए हैं। इस बार श्रेष्ठा में चयनित दोनों मेधावी भी उनके ग्रुप से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि इस बार उनके ग्रुप से कुल लगभग 500 विद्यार्थियों का चयन श्रेष्ठा के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें