फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुक्केबाजी में बीएचयू साई की तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एसटीसी बीएचयू सेंटर के तीन खिलाड़ियों ने सब जूनियर प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता सहारनपुर में खेली गई। वाराणसी पहुंचने पर मुक्केबाजी संघ की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। साई सेंटर प्रभारी सुभांशु द्विवेदी ने बताया कि आकांक्षा ने अंडर-37 किलो, संध्या यादव ने अंडर 46 किलो और खुशी तिवारी ने अंडर 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। मुक्केबाजी कोच पूजा यादव, रमेश शर्मा, नरेंद्र बिष्ट ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें