फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 2.41 करोड़ रुपये हड़पने में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिल्डर एग्रीमेंट के शर्तों के अधीन जालसाजी और 2.41 करोड़ हड़पने के मामले में तीन के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौक निवासी साजिद खान का आरोप है कि बिल्डिंग एग्रीमेंट के तहत एक संपत्ति कंस्ट्रक्शन के लिए रवि टंडन व सिद्धार्थ टंडन से कराया था। एग्रीमेंट में दोनों की नीयत खराब हो गई। कुल 2.41 करोड़ की लेनदेन व प्रोजेक्ट पर खर्च किया है। 2 सितंबर को कचहरी में रवि व सिद्धार्थ ने धमकाया। धमकी दी कि बकाया रकम नहीं देंगे। रवि टंडन व सिद्धार्थ टंडन, सुनील सोनी ने लगभग 2.41 करोड़ रुपये षड्यंत्र के तहत धोखे से हड़प लिया। पुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन

धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज
वाराणसी। धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में नामजद के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। रेशम कटरा चौक निवासी विकास सेठ ने बताया कि उसने चेतगंज के अनुपम राय के भवन को खरीदने की बातचीत 2 करोड़ 40 लख रुपए में की। बयाना के रूप में 72 लख रुपये अनुपम राय को दिए। अब अनुपम ने भवन बिक्री से मना कर दिया। 72 लाख में से 20 लाख रुपये वापस खाते में डाल दिए और शेष 52 लाख रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। 2 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। ब्यूरो
चालान से नाराज सब्जी दुकानदारों ने की नारेबाजी
सेवापुरी। स्थानीय बाजार में शुक्रवार रात वाहनों का चालान करने से नाराज सब्जी दुकानदारों ने जंसा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। राहगीरों के वाहनों का भी चालान किया गया। समाजवादी पार्टी के नेता के खड़े वाहन का भी पुलिस ने चालान कर दिया। सपा नेता ने एसीपी राजातालाब को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें