फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के तिहरे हत्याकांड में वांछित इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार, गांजा और सोने का गुटका बरामद

Sat, 06 Jun 2020 12:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश मनोज शुक्ला सहित तीन बदमाशों को वाराणसी के सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनोज शुक्ला कोनिया विजयीपुर का रहने वाला है, जबकि लालू ठठेरा उर्फ बाला लखंदर और राजू सेठ उर्फ सोहन लाल सेठ औसानगंज के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

तीनों के पास से 21 किलो गांजा, सोने के पांच गुटके और एक बाइक बरामद हुई है। मनोज के खिलाफ 28 मुकदमे और लालू के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं।


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मनोज और लालू ने हाल के दिनों में सिगरा, लंका और शिवपुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों छीनी गई चेन को सराफा कारोबारी राजू सेठ को बेच देते थे।

पुलिस टीम को एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ओर से मिला इनाम। - फोटो : अमर उजाला।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मनोज और लालू को चिह्नित कर सीओ चेतगंज अनिल कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष कुमार ओझा, दरोगा अनुज तिवारी, अमित यादव, विनय यादव, आदित्य कुमार सिंह, अमित सिंह और अर्जुन सिंह की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।

दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर राजू सेठ को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ओर से 25 हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मनोज सहारनपुर जेल में निरुद्ध बदमाश संतोष शुक्ला का भाई और उसके गिरोह का सदस्य है। वर्ष 2016 में प्रयागराज में नैनी जेल के सामने हुए तिहरे हत्याकांड में मनोज वांछित था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें