फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विषाक्त देकर हत्या करने के आरोपी पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान आरोपियों का लिया था नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सारनाथ। शारदा नगर कॉलोनी, पहड़िया के मकान में वंदना साहू को कथित रूप से जहर खिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनी कला गांव निवासी दिलीप साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी वंदना साहू को पति रवि प्रकाश साहू, ससुर सुरेंद्र साहू, देवर भानू साहू और अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया गया कि रवि का सहकर्मी महिला से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर घर में विवाद और मारपीट होती थी। आरोप है कि मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने वंदना साहू को विषाक्त खिला दिया। पुत्र कार्तिक ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि उसकी मां उठ नहीं रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वंदना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मीरापुर बसही के निजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मरणासन्न अवस्था में वंदना साहू ने पति, ससुर और देवर का नाम लिया था। हिरासत में लिए गए सुरेंद्र साहू, रवि प्रकाश साहू और भानू साहू से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें