फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन अभियुक्त जिला बदर, एक छह माह के लिए, दो तीन-तीन माह के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। यह कार्रवाई थाना आदमपुर, सिगरा एवं कैंट क्षेत्र के ऐसे अपराधियों के विरुद्ध की गई है, जिनका आपराधिक इतिहास चोरी, लूट, मारपीट, धमकी, शांति भंग, लोक व्यवस्था प्रभावित करने, एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन

अभियुक्तों में शनि साहनी (23) निवासी प्रहलाद घाट को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया। शनि साहनी के विरुद्ध चोरी, लूट, एनडीपीएस, गैंगेस्टर एक्ट सहित करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश जीआरपी थानों में पंजीकृत हैं। प्रीतम उर्फ प्रीतम सोनकर (24) निवासी माधोपुर सिगरा को तीन महीने के लिए, और सम्राट सिंह उर्फ वैभव सिंह (23) निवासी मानिक नगर कॉलोनी फुलवरिया थाना कैंट को तीन महीने के लिए जिला बदर किया गया। वाराणसी सीमा में दिखने पर तीनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें