वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी करने वाले आरोपी राजू खान और सामान खरीदने वाले दो दुकानदारों ध्रुव कुमार वर्मा और संतोष वर्मा को कोर्ट ने शनिवार को जेल भेज दिया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी राजू खान पर चार आपराधिक प्राथमिकी पहले से दर्ज है। साकेतनगर निवासी राजू खान ने चोरी का माल सराय नंदन दशमी निवासी संतोष वर्मा और महमूरगंज रानीपुर निवासी ध्रुव कुमार वर्मा को बेचा था। अस्सी चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी ने राजू खान को गिरफ्तार किया। माल खरीदने वाले दोनों दुकानदार भी हत्थे चढ़ गए। ब्यूरो