फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवक को चाकू मारने के मामे में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के भद्रपुर मवैया हरदोपट्टी में शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी ब्रम्हाप्रकाश बिंद चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव में चाय-समोसे की दुकान पर लेन-देन और कहासुनी को लेकर गांव निवासी दिनेश, अजय व गुलाब ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि पुलिस ने मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों को सिंहपुर नहरपुलिया से बड़वापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके कब्जे में हमले में शामिल चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें