फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड: 26 घंटे में 2726 कीलों पर घुमाया धागा, बनारस की बेटी ने बनाई श्रीराम मंदिर की अद्भुत पेंटिंग

Thu, 03 Aug 2023 10:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएफए फाइनल ईयर की छात्रा प्रिया सिंह ने  2726 कीलों और रेशम के धागों से अयोध्या के श्रीराम मंदिर का अद्भुत पेंटिंग बनाकर इतिहास रचा है। इस पेंटिंग को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में जगह मिली है। 
विज्ञापन
कीलों और धागे से बनी पेंटिंग के साथ प्रिया सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस के पुरंदरपुर गांव निवासी प्रिया सिंह ने 'वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 6/4 फीट के कैनवास पर 2726 कीलों और रेशम के धागों से अयोध्या श्रीराम मंदिर का अद्भुत पेंटिंग बनाकर इतिहास रचा है। चार एमएम की प्लाई पर बनी इस कलाकृति को जो भी देखता है, वह उसे बरबस निहारता रह जाता है।

विज्ञापन


बीएफए फाइनल ईयर की छात्रा प्रिया की योग्यता और मेहनत देख सभी लोग वाहवाही कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस ऐतिहासिक पेंटिंग के उद्घाटन के अवसर पर वाराणसी के अपर जिला जज राकेश पांडेय ने कहा कि प्रिया की पेंटिंग में सिर्फ मंदिर नहीं, आस्था का समंदर है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कला में भगवान श्रीराम के जीवन की प्रेरक कथाएं छुपी हुई हैं। 

भगवान श्रीराम में गहरी आस्था और श्रद्धा

प्रिया ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड बीआर फाउंडेशन की संचालिका व जानी-मानी चित्रकार पूनम राय की मदद और प्रेरणा से बनाया है। उन्होंने बताया कि उनके मन में भगवान श्रीराम में गहरी आस्था और श्रद्धा है।
ये भी पढ़ें: BHU के छात्र ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर बनाया महामना का पोट्रेट, लोगों ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र व मेडल के साथ प्रिया सिंह - फोटो : अमर उजाला
बताया कि इस पेंटिंग के माध्यम से अपने मन के भाव को उकेरा है। प्रिया ने बताया कि 6/4 फीट की प्लाई के ऊपर 2726 कीलों को लगाया। इस काम के दौरान हथौड़ी से कई बार चोट भी लगी। लेकिन हौसला ऐसा था कि दर्द का पता ही नहीं चला। पेंटिंग को बनाने में 26 घंटे लगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा चित्रकार पूनम राय को दिया। प्रिया के प्रयास और मेहनत ने बनारस के गांव से निकलने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।  
विज्ञापन

प्लाई बोर्ड पर कीलों को लगाती प्रिया - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन समारोह में अपर जिला जज की पत्नी प्रतिभा पांडेय ने प्रिया की सराहना की और महिलाओं के संघर्षों पर अपनी एक कविता भी सुनाई। इस दौरान शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रिया सिंह की अनूठी चित्रकारी की चहुंओर सराहना की जा रही है और हर कोई उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें