फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 27 को रोजगार महाकुंभ में हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मिर्जामुराद के किसान इंटर कॉलेज में 27 मार्च को वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इसमें 50 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां करीब 8 हजार पदों पर भर्ती करेंगी। इस मेले में 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यतानुसार 10 से लेकर 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। मिशन रोजगार के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय इसका आयोजन कर रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट व हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में आईटी, ऑटोमोबाइल निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र की कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीबीए, एमबीए के अभ्यर्थी निशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी को बायोडाटा, फोटो, आधार कार्ड आदि दस्तावेज लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें