फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तकनीक, नवाचार से विकसित भारत में योगदान दें युवा-राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना संदेश भेजा है। इसमें राज्यपाल ने विवि से शिक्षित युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया। अपने संदेश में कुलाधिपति ने विवि की गौरवशाली परंपरा, उसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही उसकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। कहा कि स्थापना दिवस को केवल अतीत की उपलब्धियों के स्मरण का अवसर नहीं बल्कि भविष्य के संकल्पों को सुदृढ़ करने का एक प्रेरक पर्व है। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने राज्यपाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके संदेश से विवि को एक नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई है। ये हमें शिक्षा, अनुसंधान तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें