तीन सौ पीस ट्रैकसूट चोरी, अंडरगारमेंट्स उठा ले गए चोर
दुकान नंबर 442 के मालिक जिगर पांडेय ने बताया कि उनकी दुकान से 300 पीस ट्रैकसूट चोर उठा ले गए। हाल ही में ऑर्डर पर ट्रैकसूट मंगवाया था। बरेका में खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है और उनकी डिमांड पर माल मंगाया था।
परिसर में ही 422 नंबर दुकान रामभरोसे विश्वकर्मा की है जिसे चोरों ने निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि फोटो फ्रेमिंग और मोमेंटो की दुकान है। ऑर्डर लगे थे और 50 से ज्यादा लोगों को डिलीवरी देनी थी। लेकिन चोर सामान उठा ले गए।
411 नंबर भाभी जी बुटिक की दुकान से बड़ी कपड़े चोरी हुए साथ ही बुटिक का सामान भी। चोर टिनशेड तोड़कर अंदर घुसे थे। चिंता इस बात की है कि ग्राहकों को अब क्या जवाब देंगे।