अपराध पर लगाम और अपराधियों पर नजर रखने के लिए वाराणसी के गांव में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी निगरानी खाकी करेगी और हर गतिविधि पर पैनी निगाह रखेगी। आने वाले दिनों में ये मुहीम कारगर सिद्ध होने के साथ गांव में अपराध को रोकेगी।
गांव में बढ़ते अपराध और शहर क्षेत्र से अपराध करके गांवों जाकर शरण लेने वाली अपराधियों की निगरानी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से करेंगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर काशी विद्यापीठ ब्लाक के टिकरी तारापुर रमना नेपुरा कला नरोत्तमपुर सराय डंगरी गांव में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं गए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों में वाइस रिकार्डिंग के साथ ही 200 मीटर दूरी तक कवर रिकार्डिंग में होगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पुलिस कर्मी वाईफाई की मदद से ऑनलाइन करेंगे। गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखने के लिए टीवी कंट्रोल रूम बनेगा। एक कैमरा लगवाने में 22 से 24 हजार रुपए का खर्च आया हैं। इन कैमरों को गांव के प्रमुख स्थानों पर लगवाया गया है।