फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ने वालों ने बिछाई चुनावी बिसात, कई बीडीसी के प्रमाण पत्रों को लेने का खेल जारी

Sun, 16 May 2021 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ने वालों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है कई बीडीसी के प्रमाण पत्र ले लिए गए हैं। उनके घरों पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले संपर्क कर रहे हैं। हरहुआ और बड़ागांव में रोचक लड़ाई की उम्मीद है।
विज्ञापन


माना जा रहा है  कि इस बार कई पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का किला ढह गया है तो कई नए चेहरे भी सामने आए हैं।  जो काफी मजबूत है। ज्यादातर ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले सत्ता पक्ष के करीब रहना चाहते हैं । यही कारण है कि पार्टियां खुलकर शामिल नहीं हो रही हैं। ज्यादातर निर्दल चुनाव लड़ने के मूड में हैं। जीतने के बाद वह सत्ता पक्ष के करीब चले जाएंगे।

 
विज्ञापन

आठों ब्लाॅकों की सीटों पर लड़ाई दिलचस्प होगी कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन की भी तैयारी है। उधर बीडीसी अपने फायदे के चक्कर में पड़े हैं । यही कारण है कि अभी उन्होंने भी पत्ते नहीं खोले हैं। न किसी को मना किया है ना किसी को आश्वासन दिया है।  इंतजार है चुनाव की तारीख का। जैसे ही तारीख का ऐलान होगा। उसके बाद सरगर्मी तेज हो जाएगी और बीडीसी की पूछ भी बढ़ जाएगी।

ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ने वालों को बस मौके का इंतजार है। उधर पार्टी के नेता अपना नंबर बढ़ाने के लिए विपक्षी को अपने में मिलाकर अपनी सीटें बढ़ाने की फिराक में लगे हैं। भाजपा और सपा के पदाधिकारी भी अपने अपने तरीके से पैठ बनाने में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें