वाराणसी में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ने वालों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है कई बीडीसी के प्रमाण पत्र ले लिए गए हैं। उनके घरों पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले संपर्क कर रहे हैं। हरहुआ और बड़ागांव में रोचक लड़ाई की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि इस बार कई पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का किला ढह गया है तो कई नए चेहरे भी सामने आए हैं। जो काफी मजबूत है। ज्यादातर ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले सत्ता पक्ष के करीब रहना चाहते हैं । यही कारण है कि पार्टियां खुलकर शामिल नहीं हो रही हैं। ज्यादातर निर्दल चुनाव लड़ने के मूड में हैं। जीतने के बाद वह सत्ता पक्ष के करीब चले जाएंगे।