जानें आरोग्य सेतु एप के बारे में
आरोग्य सेतु एप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। अंग्रेजी और हिंदी समेत यह एप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इंस्टॉल करने के बाद एप को खोलें और अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें इनफॉर्मेशन पेज को ध्यान से पढ़ें और 'रजिस्टर नाउ' बटन पर टैप करें आरोग्य सेतु एप को ब्लूटूथ और जीपीएस डेटा की जरूरत पड़ेगी। एप को काम करने के लिए इसकी अनुमति दें एप तभी काम करता है जब आप अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करते हैं और ओटीपी से उसे वेरिफाई करते हैं।
एक वैकल्पिक फॉर्म भी आता है जो नाम, उम्र, पेशा और पिछले 30 दिनों के दौरान विदेश यात्रा के बारे में पूछता है। एप हरे और पीले रंग के कोडों में आपके जोखिम के स्तर को दिखाता है। यह भी सुझाव देता है कि आपको क्या करना चाहिए। अगर आपको ग्रीन में दिखाया जाता है और बताया जाता है कि 'आप सुरक्षित हैं' तो कोई खतरा नहीं है।
अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है और टेक्स्ट बताता है कि 'आपको बहुत जोखिम है' तो आपको हेल्पलाइन में संपर्क करना चाहिए। एप पर आप 'सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट' फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एप चैट विंडो खोल देगा। इसमें यूजर की सेहत और लक्षण से जुड़े कुछ सवाल किए जाएंगे।