फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः टैक्टर ट्रॉली पलटने से 39 श्रद्धालु घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

Mon, 26 Mar 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 39 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कुंडवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने जा रहे थे। 35 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि चार घायलों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन


जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कमोजी गांव से सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर श्रद्धालु जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव मेम स्थित कुंडवासिनी देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

लगभग साढ़े सात बजे रास्ते में मारकुंडी घाटी के नीचे नहर के समीप राजमार्ग पर बने ठोकर से टकरा कर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दर्जन भर श्रद्धालु दब गए, जबकि कई सड़क पर गिर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से घायलों को बचाने में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के घरवाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर

हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एंबुलेंस से कमोजी गांव निवासी विभा देवी, रमधुत्ती देवी, मनीष दूबे, रोहित दूबे, अर्चना, अर्जुन दूबे, शीला, राजकुमारी, एंगुरदानी, कौशल, स्मृता, आशु, आकाश, आरती, सुशीला, भीमा, रामदुलारी, कौशल, अर्जुन, रोहित, शीला देवी, आयुष, आकाश, उषा, आशु, प्रिया, संजना, बिमलेश, संध्या, कुसुम, एमपी निवासी अंजली शुक्ला, सिब्बू शुक्ला, दुर्गा शुक्ला, अभिषेक, अस्मिता को जिला अस्पताल ले गई।

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी सुशीला और भीमा को भर्ती कर लिया है। वहीं घटनास्थल से चार घायल सीधे निजी अस्पताल चले गए। इसलिए उनका नाम पता नहीं चला।

डॉ. प्रवेश सिंह ने बताया कि मामूली रूप से घायल लोगों को छोड़ दिया गया है। गंभीर रोगियों का उपचार चल रहा है। ओबरा सीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालु कुंडवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस सवार जख्मी हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें