फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के खिलाड़ियों को तीसरे टर्फ की सौगात, अब यहां भी हो सकेंगे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

Wed, 29 Apr 2026 04:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने के लिए दो टर्फ होने चाहिए। काशी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की इस अर्हता को पूरा करने वाला शहर बन गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ इस टर्फ को पहले ही अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रमाण पत्र दे चुका है।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में बना हॉकी का एस्ट्रोटर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी ने बरेका मैदान से बटन दबाकर काशी के तीसरे हॉकी के एस्ट्रो टर्फ की सौगात खिलाड़ियों को दी। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर यूपी कॉलेज में 8.37 करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रो टर्फ बना है। शिवपुर क्षेत्र में महज तीन किमी में दो एस्ट्रो टर्फ होने से यह स्थान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने के लिए लायक हो गया है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने के लिए दो टर्फ होने चाहिए। काशी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की इस अर्हता को पूरा करने वाला शहर बन गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ इस टर्फ को पहले ही अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रमाण पत्र दे चुका है। इसके साथ ही काशी के तीसरे एस्ट्रो टर्फ पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच कराने का रास्ता भी साफ हो गया है। 

ओलंपियन ललित उपाध्याय ने बताया कि काशी के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अपील की है कि अब घास पर हॉकी नहीं खेली जाती, इसलिए खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अभ्यास टर्फ पर करना चाहिए। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि यह काशी के खिलाड़ियों को मिलने वाली सबसे बड़ी सौगात है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: अब बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की भी तत्काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्प
विज्ञापन


वाराणसी में बीएचयू के अलावा लालपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी के लिए टर्फ बिछा हुआ है। यूपी कॉलेज का टर्फ काशी का तीसरा टर्फ है। पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह, यूपी कॉलेज हॉकी कोच शशिकांत सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे हॉकी कोच सतीष नारायण सिंह आदि ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें