फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में सिर्फ तीन ब्रांच के कटऑफ रैंक में बदलाव, कटऑफ रैंक की तीसरी सूची जारी

Sat, 05 Jul 2025 04:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू में जेईई एडवांस्ड परीक्षा के तहत दाखिले के लिए तीसरे राउंड की काउंसिलिंग हुई। आईआईटी बीएचयू में सिर्फ तीन ब्रांच के कटऑफ रैंक में बदलाव हुआ। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के तहत आईआईटी में बीटेक ब्रांच सेलेक्शन कटऑफ रैंक की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। 17 विषयों में से सिर्फ तीन ही ब्रांच का कटऑफ रैंक बदला है। दूसरे राउंड के मुकाबले बायो केमिकल इंजीनियरिंग में ओपनिंग रैंक 2121 पायदान ऊपर चढ़ा। एडवांस्ड में आए 8880 से 11771 रैंक तक वालों को आईआईटी बीएचयू के बायो केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिलेगा। 
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कटऑफ 29 रैंक ऊपर आया। 4411 से लेकर 669 रैंक वालों को प्रवेश मिलेगा। मेटलर्जिकल ब्रांच में 71 पायदान ऊपर क्लोजिंग रैंक गया। 8214 से लेकर 10482 तक रैंक वालों को प्रवेश के लिए उपयुक्त पाया गया है। 

कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिक्स समेत 14 विषयों का ओपनिंग और क्लोजिंग कटऑफ रैंक दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के समान है। आईआईटी बीएचयू की ओर से बताया गया है कि छठे राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद एकेडमिक और हॉस्टल फीस जमा करें।
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस रहा टॉप पर
पहले और दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिक्स सबसे ऊपर रहे थे। पहले राउंड की काउंसिलिंग में कंप्यूटर साइंस का कटऑफ रैंक 704 से लेकर 1350, वहीं दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग में 734 से लेकर 1352 कटऑफ रैंक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें