Varanasi News: चोरी की बड़ी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। डाफी के अशोक पुरम कॉलोनी स्थित मकान में चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। पीड़ित परिवार काफी दिनों से बाहर गया हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।
वाराणसी के डाफी के अशोक पुरम कॉलोनी में बैंक कर्मी के बंद घर में घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये और लगभग 60 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर चुरा ले गए। परिवार के सदस्यों को बुधवार देर रात घर पहुंचने पर इसका पता चला। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने मुआयना किया और वापस लौट गई।
विज्ञापन
झारखंड के पलामू जिले के नगर उटारी गढ़वा के मूल निवासी तीन भाई हृदय प्रताप देव, अविनाश देव व विभूति देव अपनी मां मधुलता देव एक छोटी बहन के साथ अशोक पुरम कॉलोनी में रहते हैं। यह परिवार उटारी राजपरिवार से ताल्लुक रखता है। हृदय देव एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं।
लड़की की शादी के सिलसिले में पूरा परिवार मूल निवास स्थान पर गया था। बुधवार रात 2.30 बजे परिवार के सदस्य घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाउंड्री वॉल कूदकर घुसे चोरों ने मुख्य दरवाजे और अंदर के तीन कमरों का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल दिया था।