सारनाथ। पहड़िया चौराहे के पास नकदी सहित लाखों रुपये का सिगरेट से भरा बैग उचक्के लेकर भाग गए। भुक्तभोगी सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसी फुटेज को खंगाला। राजा बाजार नदेसर निवासी सेल्समैन मोहम्मद फिरोज मंगलवार दोपहर 1़ 30 बजे पहाड़िया चौराहे पर उदय पान की दुकान पर सिगरेट का ऑर्डर ले रहे थे। अपना बैग बाइक पर रखा। इसी दौरान 80 हजार रुपये और दूसरे बैग में 1़ 30 लाख रुपये का सिगरेट बाइक पर आए दो युवक लेकर भाग गए। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद