रखौना गांव में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड सटे बरम बाबा के मंदिर से गुरुवार की देर अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे दान पेटी उखाड़ ले गए।जिसमे हजारों रुपया बताया गया। बताया गया कि बुद्धवार की देर रात रखौना गांव स्थित बरम बाबा मंदिर से अज्ञात चोरों ने दान पेटी उखाड़ ले गए।
विज्ञापन
सुबह जब ग्रामीणों की नजर मंदिर पर पड़ी तो देखा कि मंदिर की दान पेटी चोरी हो गई है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मिर्जामुराद पुलिस को दी। सूचना देने के बाद भी देर शाम तक घटना स्थल पर पुलिस नही पहुँची थी। ग्रामीणों ने बताया दान पेटी में कई दिनों से पड़े हजारों रुपए थे।