पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यपारियों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा। एक पखवाड़े के भीतर आभूषण की कई दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ व्यपारियों ने नेवादा बाजार में धरना दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नेवादा बाजार स्थित शिवम ज्वेलर्स और कृष्णानंद ज्वेलर्स दुकानों से कुछ ही दूर कटरे के जाने के लिए बनी सीढ़ी पर चार कारतूस भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूसों को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ये कारतूस चोरों के ही हैं।