फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बसों से बनारस पहुंचे छात्र-छात्राओं की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/मिर्जामुराद। लॉकडाउन के चलते प्रयागराज में फंसे छात्रों को बनारस सहित अन्य जिलों में लाने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र की 51 बसों को लगाया गया है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं को लेकर शहर में पांच बसें आईं। मिर्जामुराद स्थित एक कॉलेज परिसर में चिकित्सकों की टीम ने सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया। इस दौरान आए परिजनों के संग छात्रों को घर भेज दिया गया। मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्रालॉजी कालेज परिसर में छात्र-छात्राओं को पानी व नाश्ता कराया गया। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि प्रयागराज से छात्रों को लाने के लिए 51 बसों को लगाया गया है। इसमें बनारस में 5 बस आई, चंदौली में 8, सोनभद्र में 16, जौनपुर में 10 से अधिक, मऊ, बलिया और गाजीपुर, भदोही, आजमगढ़ में दो-दो बसें पहुंची। इनमें प्रयागराज परिक्षेत्र की 200 बसें भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट एंड साइंस परिसर में मंगलवार को प्रयागराज से आए छात्र-छात्राओं का थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें घर भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी के डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने छात्रों की जांच की। इस मौके पर एसडीएम राजातालाब विक्रमादित्य सिंह मलिक व तहसीलदार रविशंकर यादव, थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे सहित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
इनसेट--------
हाथरस से आए 20 मजदूर, जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया
पिंडरा। अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को हाथरस से रोडवेज की बस से 20 मजदूरों को लाया गया जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन की मोहर लगाकर घर भेजा गया। इस बारे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मणिकण्डन ने बताया कि हाथरस में मजदूरों को क्वारंटीन किया गया था, इसलिए उन्हें होम क्वारंटीन का निर्देश देकर उनके घर भेजा गया है। जिन लोगों को क्वारंटीन नहीं किया गया था उन्हें प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें