आईएमएस बीएचयू के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग की ओर से 29–30 नवंबर को सीएमई (कांटिनिवस मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया गया है। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के सहयोग से होने वाली सीएमई में विशेषकर महिलाओं में होने वाली बीमारियों की रेडियोलॉजी से जुड़ी जांच पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अमित नंदन धर द्विवेदी, सचिव प्रो. शिवी जैन और कोषाध्यक्ष डॉ. अनुभा पांडेय ने बताया कि दो दिवसीय वैज्ञानिक कार्यक्रम में 25 विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव डेमो, पैनल चर्चा और हैंड्स-ऑन वर्कशॉप होंगे।