Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में पांच दिन होगी धन वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के पावन पर्व पर इस बार काशी विश्वनाथ धाम में लगातार पांच दिनों तक धनवर्षा होगी। इस दौरान मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे और अन्न, धन का प्रसाद भी बंटेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर की भव्य सजावट के साथ झांकी भी सजाई जाएगी। अन्नकूट पर्व पर इस बार 21 क्विंटल का प्रसाद चढ़ेगा।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 10 तारीख को काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट भव्य आरती और पूजन के खुलेंगे। इसके बाद आम दर्शनार्थियों को मां अन्नपूर्णा के दर्शन मिलेंगे। सभी दर्शनार्थियों को अन्न और धन का प्रसाद मिलेगा। इसके लिए अन्न और धन की पर्याप्त व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से की गई है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सजावट के साथ इनकी अलग से लाइन लगाने की व्यवस्था है। दर्शनार्थी मंदिर के हेल्प डेस्क काउंटर से रसीद कटा कर भी प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।