लोक निर्माण विभाग की ओर से वरुणापार इलाके में पांडेयपुर–आजमगढ़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल/लाइनों को 11 मार्च को शिफ्ट कराया जाएगा।
इसके लिए 33 केवी पांडेयपुर उपकेंद्र के लालपुर और पांडेयपुर, दौलतपुर उपकेंद्र के अकथा, भक्तिनगर, जेडीनगर फीडर से सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण भक्तिनगर, पांडेयपुर, अकथा गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, लालपुर आदि इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। ब्यूरो