फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रातभर नहीं रही बिजली, फिर भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कटा बैलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह इलाके में एक उपभोक्ता ने बिजली कटने के बाद भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर से बैलेंस कटने पर सवाल उठाया है। उपभोक्ता तारा देवी का कहना है कि उन्होंने 3 किलोवाट का सोलर कनेक्शन लगवाया। इस दौरान जीएमआर का स्मार्ट मीटर लगाया गया। शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप थी। इसके बावजूद उनके प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस लगातार कटता रहा। रात में मोबाइल ऐप पर 960 रुपये बैलेंस दिख रहा था, जिसमें से सुबह देखने पर 471.30 रुपये कट गए। आश्चर्य की बात यह है कि रात में बिजली न होने के बावजूद रुपये कट गए। तारा देवी के अनुसार इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अभियंता कुलदीप और एसडीओ विजय सिंह से बातचीत कर शिकायत दर्ज करवा दी है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें