दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में लगे दिव्य दीपावली मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को खरीदारों की भीड़ रही। दिव्यांगों के 18 स्टाॅल पर उत्पादों की बिक्री अच्छी हुई। दिव्यांगों के उत्पादों में मोमबत्ती, अगरबत्ती, हाथ से बने लकड़ी के खिलौने, जूट के बैग, दीये, बनारसी साड़ी, अचार-मुरब्बा, पापड़, घी, पेपर बैग, गाय के गोबर से बने फिनायल, शहद, लिफाफा आदि आकर्षक रहे। उप निदेशक दिव्यांग सशक्तीकरण सत्येंद्र कुमार एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने दिव्यांगों को उपहार देकर सम्मानित किया।