श्री रामजानकी राधा कृष्ण साढ़ा मंदिर संस्था की ओर से रजत जयंती वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम चरित मानस सम्मेलन एवं नवाह्न परायण महायज्ञ का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान रोज सुबह आचार्य अरुण कुमार झा के निर्देशन में 11 भूदेवों ने मानस पाठ किया। सायंकालीन सत्र में आचार्य अच्युतानंद पाठक के आचार्यत्व में श्रीराम कथा मर्मज्ञों ने भक्तिमय प्रवचन प्रस्तुत किए। समापन पर रुद्राभिषेक, पंचांग पूजन, हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा एवं सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और आदर्श चरित्र निर्माण की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम में श्री रामजानकी साढ़ा मंदिर के पुजारी सुशील कुमार पांडेय, पवन कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, आरती राय मौजूद रहीं।