कपसेठी थाने में उस वक्त हलचल मच गई जब जॉइंट पुलिस कमिश्नर अचानक कपसेठी थाने में पहुंच गए। बैरक का हाल देखा इसके साथ ही रजिस्टर भी चेक किया। परिसर मे स्वच्छता का जायजा लेकर निर्देश दिए कि व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह कपसेठी थाना परिसर में पहुंचकर सीधे कार्यालय में पहुंचे कार्यरत दीवान मुंशी से कार्यालय में हो रहे कार्य अभिलेखों के रखरखाव साफ सफाई आदि के बारे में निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की इसके बाद वे सीधे पुलिस मेस में गए और वहां भोजन की गुणवत्ता को देखा तथा जवानों के रहने के लिए बनाए गए बैरेक में पहुंचकर वहां की भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई जप्त किए गए वाहनों के रखरखाव को बारीकी पूर्वक देखा और साफ सफाई अन्य कार्य से काफी खुश होकर पुलिस कर्मियों को बधाई दी और ये निर्देश दिया कि व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रखें।