फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरसात में न हो जलभराव, स्वच्छता पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद पहली बार नगर निगम पहुंचे मेयर अशोक तिवारी

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शपथ ग्रहण करने के बाद बुधवार को मेयर अशोक तिवारी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मेयर शाम छह बजे सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रवेश द्वार पर उन्होंने माथा टेका। यहां बड़ी संख्या में समर्थक पहले से उनके स्वागत के लिए फूल-माला लेकर खड़े थे। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ मेयर का स्वागत हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने अपने कार्यालय में प्रवेश किया।
नवनिर्वाचित मेयर ने 26 मई को वाराणसी के छठवें मेयर के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। बुधवार को पहली बार शाम छह बजे नगर निगम स्थित कार्यालय पहुंचे। उनके आने से पूर्व मेयर के कमरे को सजाया गया। कार्यालय में प्रवेश कर 7:05 बजे अपनी कुर्सी पर बैठकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अगले 100 दिन की प्राथमिकताएं गिनाईं। मेयर ने कहा कि काशी का मेयर बनना सौभाग्य की बात है। शहर को स्वच्छ और साफ रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। बरसात के पहले शहर के सभी नालों को साफ कराते हुए उनके सिल्ट का भी उठान होगा। व्हाट्सएप पर प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा होगी। इसके अलावा जिस क्षेत्र में नालों की सफाई होगी वहां के दस दुकानदारों से काम की गुणवत्ता का पता लगाया जाएगा। शहर की सड़कों को बराबर कराने के लिए नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और विकास प्राधिकरण समन्वय करके काम करेंगे। शहर में जाम और अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जनसहयोग से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इस दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे।

अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नगर आयुक्त को किया तलब
मेयर जब पदभार ग्रहण करने नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो वहां नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त कोई नहीं दिखा। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को फोन पर गैरमौजूदगी का जवाब मांगा। नगर आयुक्त की ओर से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसा नहीं चलेगा, कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।
विज्ञापन


अधिकारियों संग की बैठक
पदभार ग्रहण करने बाद मेयर ने वहां मौजूद अधिकारियों संग बैठक कर शिकायतों का त्वरित समाधान कराने को कहा। उन्होंने शहर में पेयजल संकट और सीवर समस्या के लिए जीएम जलकल रघुवेंद्र कुमार को योजना बनाकर कार्य करने को कहा। इस दौरान जलकल के सचिव सिद्धार्थ कुमार, नगर निगम के अधिशासी अभियंता अजय राम आदि मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार काफी देर बाद पहुंचे और कुछ ही देर बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें