जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि यूपी बोर्ड के निर्देशों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। इसमें कोई गड़बड़ी न हो। अधिकारी से लेकर कक्ष निरीक्षक तक अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। कॉपियां और पेपर डबल लॉकर के साथ सीसी कैमरे की निगरानी में रखी जाए, ताकि परीक्षा में नकल की कोई गुंजाइश न हो।
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में डीएम ने 108 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों से कहा कि बड़ी मुश्किल से यूपी बोर्ड की छवि सुधरी है। डीएम ने कहा कि जिसकी जो जिम्मेदारी है उसे खुद निभाएं, दूसरे के भरोसे न छोड़ें। अति आत्मविश्वास में गड़बड़ी न करें। अगर लापरवाही बरती गई तो बख्शा नहीं जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के बारे में अवगत कराया। तीन ट्रेनरों ने बताया कि स्ट्रांग रूम में पेपर रखने, इसकी तीन चाबी होनी चाहिए। जो क्रमश: केंद्राध्यक्षक, अतिरिक्त प्रवेशक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। उन्होंने प्रश्न पुस्तिका को खोलने, सीट प्लान में सावधानी बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं