फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के रुख में बदलाव नहीं, खिली धूप ने किसानों को दी खुशी

Fri, 20 Mar 2020 11:53 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्वांचल में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलाव की ओर होने जा रहा है। हालांकि गुरुवार को सुबह खिली धूप के बावजूद लोग जब घर से बाहर निकले तो ठंड का एहसास हुआ, लेकिन शुक्रवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा और खिली धूप ने किसानों को चिंता भी कम कर दी। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम सामान्य होता गया और धूप के साथ हवाओं का रुख बना रहा।

विज्ञापन


दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम में इस बदलाव के बावजूद बारिश की अधिक स्थितियां नहीं होंगी। आने वाले दिनों में आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन इसका अधिक असर नहीं नजर आएगा और यहां तक आते आते बादल अपनी सक्रियता खो देंगे। बादलों की स्थिति इस समय पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभी की वजह से बनी हुई है और यह अगले 24 से 48 घंटों में पूर्वांचल तक पहुंच सकती है। पूर्वांचल में एक बार फिर से बादलों की सक्रियता का दौर शुरू हो सकता है।  

भदोही मौसम में मौसम सामान्य है। हालांकि आसमान में छिटपुट बादल छाए हुए हैं। इससे दोपहर बाद तक मौसम में बदलाव की भी संभावना है। हल्की हवाएं चल रहीं हैं। वहीं आजमगढ़ में मौसम सामान्य है और धूप खिली है। जौनपुर में मौसम साफ है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 6 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल रही है और 53 प्रतिशत तक नमी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें