फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां वैष्णो देवी के मंदिर में दान पेटिका से चोरी, सीसी कैमरों के तार भी काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। तिलमापुर के रंगील दास पोखरा के पास मां वैष्णो माता मंदिर की दो दान पेटिका पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार देर रात हुई घटना के दौरान चोरों ने मंदिर में लगे सीसी कैमरे का तार भी काट दिया। व्यवस्थापक की सूचना पर डायल-112 की पुलिस ने छानबीन की। सीसी कैमरे का डीवीआर पुलिस साथ ले गई है। आशापुर चौकी क्षेत्र में मंदिर एक महीने पहले ही बना है। गुफा से माता के धाम तक जाने का रास्ता है। सोमवार सुबह पांच बजे पुजारी प्रभु मिश्रा ने देखा कि गुफा के अंदर रखे दो दान पेटिका खुली थी। नकदी समेत अन्य सामान गायब थे। व्यवस्थापक देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकली चाबी से पेटिका खोलकर 25 दिन का चढ़ावा चोरी कर लिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे से तफ्तीश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें