फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रंगकर्मियों, छात्रों और नेताओं ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्श्व गायिका आशा भोसले को काशीवासियों ने श्रद्धांजलि दी। सामाजिक संस्थाओं, रंगकर्मियों, राजनीतिक दलों और छात्रों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शोक व्यक्त किया है। ऑल इंडिया कल्चरल काउंसिल की ओर से रामकटोरा स्थित वाराणसी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टोमेट्री सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। रंगकर्मियों ने आशा भोसले और जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ नाट्यकर्मी विशाल पहाड़ी के पिता पुरुषोत्तम लाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्य्क्ष और वरिष्ठ रंगकर्मी सलीम राजा, डॉ. प्रभाष झा, डॉ. रविंद्र यादव, रजनीकांत तिवारी, अरुण कुमार अस्थाना, रंजना सेठ, यासिर आफताब, आशुतोष दुबे आदि रहे। डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में पितरकुंडा में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। बीएचयू दृश्य कला संकाय में गोल्ड मेडलिस्ट शोधछात्र सतीश कुमार पटेल सहित अन्य युवाओं ने आशा भोंसले श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें