फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्त के यहां से दावत खाकर लौट रहे युवक का गला रेता, घर से 300 मीटर मिली लाश

Wed, 19 Aug 2020 11:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कानीदरी गांव निवासी एक राजगीर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूर मिला।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन अबी तक हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।


मड़िहान थाना क्षेत्र के कानीदरी गांव निवासी राम नरेश(40) पुत्र स्व रामसेवक मंगलवार की रात अपने मित्र के घर दावत के लिए गया था। दावत खाने के बाद वह घर जाने के लिए निकला था, पर घर नहीं पहुंचा। किसी ने रास्ते मे उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घर से 300 मीटर दूर ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ ऑपरेशन हितेंद्र कृष्ण थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच का छानबीन में जुट गए। सीओ ऑपरेशन ने बताया कि मृतक का गला तीन इंच धारदार हथियार से कटा है।

शरीर पर अन्य छोटे चोट के भी निशान है। मृतक की पत्नी लक्ष्मीना, तीन पुत्री नन्दनी, खुशबू, अंजू व एक पुत्र अर्जुन का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह व एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें